Mango Pickle Recipe in Hindi - कच्चे आम का अचार कैसे बनाएं

Mango Pickle Recipe in Hindi - कच्चे आम का अचार बनाने की विधि




(दोस्तों ये आमों का मौसम है, आम को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला तरीका है - कच्चे आमों का अचार। हम आपके साथ बेहद स्वादिष्ट  आम के अचार की विधि साझा करने आये हैं। चलिये देखते हैं।)



सामग्री 

कच्चे आम - 2 किलो

राई - 400 ग्राम

हल्दी - 200 ग्राम

अजवाईन - 250 ग्राम

सौंफ - 250 ग्राम

मेथी - 250 ग्राम

तेल - एक लीटर

नमक - 1.5 किलो

लाल मिर्च -  400 ग्राम



विधि  

                 सभी आमों को धोकर छोटी छोटी फांकें काट लें। कुछ घंटे हवा में रखकर पानी सुखा लें। अब आमों पर अच्छी तरह से नमक मलकर चीनी मिट्टी या काँच के किसी डिब्बे में भरकर रख दें। 

                       तीन दिन बाद अजवायन, मेथी और सौंफ को भून लें (कुछ लोग मसाला कच्चा भी रखते हैं लेकिन मसाले भून लेने से अचार में हल्की हल्की सुगंध आने लगती है) । अब इन भुने मसालों को थोड़ा मोटा कूटकर लें। ध्यान रखें मसाला बारीक पाउडर जैसा ना हो। 

                            इन मसालों को किसी बड़े बर्तन में डालकर उसमें तेल, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर ऊपर लिखी मात्रा में मिला लें। 

                        जब तेल और मसाले आपस में अच्छी तरह मिल जाये तब इसमें आम के टुकड़े डालकर हाथों से अच्छी तरह मसाला आम के टुकड़ों पर मल दें। 

                             अब इस अचार को 4-5 दिन तक धूप में सुखाते रहें और हर दिन दो चार बार बीच बीच में बराबर हिलाते रहें। हफ्ते भर बाद अचार तैयार हो जाएगा।

                    नोट - फटाफट बनाईये और हमें बताईये कैसा बना है।इसके अलावा कोई और रेसिपी जानना चाहते हैं तो वो भी बताईये , हम रेसिपी जरूर शेयर करेंगें।




Comments