Dum Aloo Recipe - दम आलू (साबुत आलू) की लाजबाव सब्जी
नमस्कार दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं, आपको हमारी पहले की रेसिपीज़ पसंद आईं होंगीं। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं - दम आलू की स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी।
सामग्री
मध्यम आकार के साबुत आलू - 8
बारीक कटा प्याज - 50 ग्राम
बारीक कटे टमाटर - 100 ग्राम
कद्दूकस किया अदरक - एक चम्मच
कद्दूकस किया लहसुन - एक चम्मच
तेल - दो चम्मच
धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बारीक कटा धनिया - सजावट के लिए
विधि
सबसे पहले आलू छीलकर आलूओं को काँटे वाली चम्मच से कई जगह छेद कर लें ताकी नमक और मसाला अंदर तक पहुँच जाये। अब कढ़ाई में तेल गरम कर लें। गरम तेल में आलू डालकर तल लें। जब आलू पक जायें तब इन्हे निकाल कल प्लेट में रख लें।
कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें। अब तेल में जीरा, प्याज, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें। सुनहरा होने पर इसमें गरम मसाला, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालकर पकायें। ध्यान रखेंं चमचे से मसाला कढ़ाई में चलाते रहें नहीं तो ये जल जाएगा। अब इसमें फ्राईड आलू डाल दें। अगर आप रसा ज्यादा चाहते हैं तो कढ़ाई में 2 गिलास पानी डाल दें और यदि आप सब्जी गाढ़ी चाहते हैं तो एक गिलास पानी डालें। 5 मिनट तक सब्जी बनने दें। अब इसमें पिसा हुआ टमाटर डालकर 5 मिनट तक और पकने दें।
लीजिए तैयार है दम आलू की लाजबाव और स्वादिष्ट सब्जी। इसमें हरा धनिया डालकर सर्व करें। यकीन मानिये आपको ये बहुत पसंद आयेगी।
आपकी राय और सुझावों का इंतजार है।☺️
Comments
Post a Comment