Masala Dosa - Recipe in Hindi मसाला डोसा - दक्षिण भारत की शान

मसाला डोसा

दोस्तों साउथ इंडियन खाना सभी को बेहद पसंद होता है। इसमें स्वाद के साथ सेहत का बडा अच्छा तालमेल होता है। आज हम आप सबके साथ दक्षिण भारतीय खाने की शान मसाला डोसा की विधि साझा कर रहे हैं।
फटाफट बनाईये और हमें कमेंट बॉक्स में बताईये कैसा लगा।


सामग्री
 

धुली उड़द की दाल - 100 ग्राम.
चावल - 200 ग्राम
तेल - आवश्यकतानुसार 
नमक -   स्वादानुसार 

भरावन की सामग्री

इमली का रस - एक कप
उबले आलू -   आधा किलो
बारीक कटा प्याज - 100 ग्राम
मटर के दाने - एक बड़ा कप
बारीक कटी हरी मिर्च - 8-10
बारीक कटा अदरक - एक चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक से डेढ़ चम्मच
नमक - स्वादानुसार
राई - तीन चम्मच
करीपत्ता - 8-10 पत्ते
हींग - एक चुटकी
तेल - दो चम्मच

विधि 
             दाल - चावल को 8 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दें। फिर पीस लें। इसके बाद इसका मिश्रण बनायें, इस मिश्रण में गुनगुना पानी और नमक मिला कर अच्छी तरह से फेंट कर घोल बना लें। ध्यान रखें की घोल ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ज्यादा पतला। अब इस घोल को चार घंटों के लिए ढाँक कर रख दें।

मसाला डोसा की विधि 
                                     एक कढ़ाई में तेल गर्म करके करीपत्ता और राई भून लें। फिर हींग, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, मटर और मसाले (नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर) डालकर कुछ देर धीमीं आँच पर फ्राई कर लें। सुनहरा रंग आने पर इसमें मसले हुये आलू  मिला लें। 8-10 मिनट भूनने के बाद अच्छी तरह से इमली की चटनी मिलाकर थोडी देर पकाकर कढ़ाई उतार लें। लीजिए मसाला तैयार है।

                  अब तवा गरम करके थोड़ा तेल और पानी छिड़ककर तवे को किसी सूती कपड़े से साफ करें। फिर आधा चम्मच तेल तवे पर फैलाकर ड़ालें। अब एक कटोरी घोल तवे पर डालकर कटोरी की तली से घोल तवे पर गोलाई में फैला। डोसे के किनारों पर कुछ बूँदें तेल की डालकर ब्राउन होने तक सेंकें। दो चम्मच मसाला लेकर डोसे के ऊपर लंबाई में मसाला फैलाएँ और रोल कर के तवे से उतार कर प्लेट में रखें।

        अब इसे आप साँभर, नारियल- इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

उम्मीद करते हैं आपको ये पसंद आयेगा।  💞💞💞





Comments