घर में बना बेहद स्वादिष्ट सांभर
नमस्कार पाठकों, हमने पिछले ब्लॉग में मसाला ड़ोसा बनाने की विधि साझा की थी और उम्मीद है आपको पसंद आया होगा। आज हम आपके साथ सांभर बनाने की विधि साझा करेंगें। तो आइये चलते हैं।☺️
(बारीक कटे)
आलू - 100 ग्राम
गोभी - 100 ग्राम
बैंगन - एक बड़ा
प्याज - 50 ग्राम
सहजन की फली - दो फली
अरहर की दाल - दो बड़े चम्मच
चना दाल - एक चम्मच
कसा (Grated) नारियल - दो चम्मच
इमली का रस - दो चम्मच
राई - एक छोटा चम्मच
साबुत धनिया - आधा चम्मच
हींग - एक चुटकी
हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
मेथीदाना - आधा छोटा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
लाल साबुत मिर्च - चार
करी पत्ता - 5-6 पत्ते
नमक - स्वादानुसार
तेल - दो चम्मच
विधि -
कढ़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करें और जीरा, मेथीदाना, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, धनिया, कसा नारियल, हींग, चना दाल डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब भुनी सामग्री में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
अब कुकर में अरहर की दाल, हल्दी, नमक और दो ग्लास पानी डालकर इस आँच पर रख दें। तीन -चार लगाकर गैस बंद कर दें। दस मिनट बाद कुकर का ढ़क्कन हटाकर दाल को घोंट लें। अब भुनी हुई पिसी सामग्री और सभी कटी सब्जियाँ, प्याज और इमली का रस डालकर तेज आँच पर खौलाएं। अब कुकर का ढ़क्कन बंद करके एक सीटी लगाएं और गैस बंद कर दें।
अब कढ़ाई में आधा चम्मच तेल गरम करके राई भून लें, फिर बना हुआ सांभर इसमें डालकर अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो हरे धनिया की पत्तियों से इसे सजा सकते हैं।
लीजियें तैयार है सेहर से भरपूर स्वादिष्ट सांभर। बनाईये, खाईये और अपनों को खिलाईये।
अगर आप लोग किसी खास व्यंजन की विधि चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में बताईये हम उसकी विधि आपके साथ जरूर साझा करेंगें।🙏
Comments
Post a Comment