Mango Jam Recipe In Hindi - आम का जैम बनाने की विधि हिन्दी में

Mango Jam Recipe In Hindi - आम का जैम बनाने की विधि हिन्दी में।




(आज के समय में बच्चे जैम जैली की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं। बच्चों को तो जैम के बिना खाना अच्छा ही नहीं लगता। जिस प्रकार से जैम जैली का प्रचलन बढ़ रहा है उसे देखकर तो ऐसा लगता है जैसे अब अचार मुरब्बों के साथ जैम ने भी भारतीय रसोई में अपनी जगह बना ली है। आईये सीखते हैं - Mango Jam Recipe in Hindi - आम का जैम बनाने की विधि हिन्दी में।)

सामग्री 

पके आम - 2 किलो

चीनी - 2 किलो


विधि

                           आमों को धोकर छील लें। अब आमों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। आम के इन टुकड़ों को सादा पानी में उबाल लें। जब ये उबल कर गल जायें तब इन्हें आँच से उतार कर किसी मथनी या चमचे से मथ लें। जब यह अच्छी तरह से मथ जाये तब किसी बड़े बर्तन में चीनी की चाशनी तैयार कर लें। 

                            अब इस चाशनी में मथे हुए आमों को मिलाकर इन्हें आँच पर तब तक पकने दें जब तक चीनी की चाशनी और आम मिलकर गाढ़े और एक से ना हो जायें।

                            जब ये दोनों अच्छे से घुल  तब इन्हें गैस से नीचे उतार कर ठंडा कर  और काँच के डिब्बे में रख लें। बस तैयार है - आम का स्वादिष्ट जैम।



                           आप चाहें तो इसमें खाने वाला रंग मिलाकर इसे कई रंगों में भी बना सकते हैं। जैम का कारोबार भी कर सकते हैं।

(घर में बनाईये और हमें जरूर बताईये कि हमारी रेसिपि आपको कैसी लगी।)



और देखें




Comments