धुली उड़द दाल - 100 ग्राम
चावल - 100 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
ईनो या खाने वाला सोड़ा - चुटकी भर
विधि -
चावल और दाल अलग अलग पानी में भिगो कर रात भर के लिए रख दें। इसके बाद दोनो को पीसकर मिलाकर घोल तैयार कर लें और इसे 6 घंटे के लिए ढाँककर रख दें। 6 घंटे बाद इस घोल में ईनो और नमक मिला दें।
अब इडली के साँचों पर थोड़ा तेल लगाकर एक चम्मच घोल साँचों में डाल कर रख दें। इस तरह 15 मिनट बाद भाप के द्वारा इडलियाँ बनकर तैयार हो जाएगीं।
हमारी इडली बनकर तैयार हैं आप चाहें तो इन्हें ऐसे ही सादा नारियल या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
(कुछ लोगों तो इडली सादा होने के कारण स्वादिष्ट नहीं लगती तो यदि आपको भी मसालेदार , तीखा या चटपटा खाने का शौक है तो आप इडली को फ्राई भी कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।)
सामग्री -
बनी हुई इडली - 10
कद्दूकस किया हुआ अदरक - आधा कप
बारीक कटा प्याज - दो
बारीक कटे टमाटर - दो
बारीक कटा धनिया मिर्च - सजावट के लिये
राई - एक छोटा चम्मच
पाव भाजी मसाला - एक बड़ा चम्मच
नींबू का रस - दो बडे चम्मच
काला नमक - आवश्यकतानुसार
सफेद नमक - आवश्यकतानुसार
तेल या घी - आवश्यकतानुसार
विधि -
तेल को कढ़ाई में डालकर गर्म करेंं। इसमें प्याज सुनहरा होने तक भून लें।इसके बाद राई, हल्दी पाऊडर अदरक, टमाटर भून लें। अब इसमें पाव भाजी मसाला, सफेद नमक, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं (नींबू का रस ना हो तो आमचूर भी डाल सकते हैं)। अब इस मसाले में इडली डालकर 10 मिनट तक हल्की आँच पर रखकर भून लें।
अब इन इडलियों को प्लेट में रखकर धनिया और मिर्च डालकर सजा कर सर्व करें।
अपनी राय, या कोई रेसिपी जो आप जानना चाहते हैं उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें।🙏🙏🙏
Comments
Post a Comment